- गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कुसुमटोली के ग्रामीणों ने कराया विवाह
- तुकई गांव से कुसुमटोली में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी
गुमला : एक प्रेमी युगल को गुपचुप तरीके से मिलना-जुलना उस समय भारी पड़ गया, जब लोगों ने उन्हें मिलते देख लिया। इसके बाद लोगों ने जबरन उनकी शादी भी करा दी। प्रेमी युगल की हालत सांप-छछूंदर वाली हो गई। न तो वे शादी से इनकार कर सके और न ही तब मन से शादी ही करना चाहते थे। लेकिन समाज के आगे उनकी एक न चली और वे शादी के बंधन में बंध गए।
इसे भी पढ़ें :Fire @Garhwa : कपड़ा दुकान स्वाहा, 40 लाख की संपत्ति खाक
प्रेम संबंध में थे दोनों
यह वाकया हुआ गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कुसुमटोली गांव में। 21 नवंबर शनिवार को तुकई गांव के सुखदेव देव के बेटे मनीष सिंह बसिया के कुसुमटोली में दिवंगत संजय होबो की बेटी प्रक्कुला होबो से मिलने से आया। दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। जब मनीष प्रक्कुला से मिलने आया, तो इसकी खबर गांव के लोगों को चली। फिर लोगों ने उन्हें मिलते हुए रंगेहाथ पकड़ा और पकड़कर उनकी शादी करा दी।
इसे भी पढ़ें : जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर






