spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले 6 धराये, क्या था मकसद… जानें यहां

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया। मामले में 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें सरयू प्रसाद साहु, अविनाश सिंह, सचिन कुमार अर्जुन सिंह उर्फ विकास सिंह, पिन्टू गुप्ता और विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह शामिल हैं। सिटी एसपी शुभांशु जैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि यह गोलीबारी वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। इलाके में अपना दबदबा कायम करने और लोगों के दिलों में दहशत फैलाने के मकसद के बीते कल गोलियां चलाई गई थी। 20-25 लोगों ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज आनंदनगर रोड नंबर एक में इस वारदात को अंजाम दिया था। पार्षद ओमप्रकाश का घर भी वहीं पर है। वारदात को बीते कल यानी 9 अप्रैल को अंजाम दिया गया था। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने मामले को काफी गंभीरता से लिया। सिटी एसपी शुभांशु जैन की देखरेख में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी बीच बदमाशों के बारे में पुलिस को कुछ इंफॉरमेशन मिली। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने गठित टीम के साथ छापेमारी की और 6 लोगों को दबोच लिया। पहले पांच बदमाश पुलिस के हाथ आये। इनके पास से 7.65 के चार खोखे पुलिस को मिले। इसके कुछ देर बाद विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसेक पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और चार जिन्दा गोलियां जब्त की है। सोनू सिंह का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अटेम्प्ट टू मर्डर और आर्म एक्ट जैसे संगीन मामले पुलिस फाइल में दर्ज हैं। वह फिलहाल बेल पर बाहर निकला था।

फायरिंग करने वालों को दबोचने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, एसआई अजीम अंसारी, विपुल कुमार ओझा, धनंजय गोप, राज गुप्ता सौरभ कुमार शर्मा और एएसआई शाह फैशल की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें :‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के बोमन-बेली से पीएम ने की मुलाकात

इसे भी पढ़ें :एक दर्जन से ज्यादा घर खाक… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :अब क्या होगा मोहन के दो मासूम बच्चों का… देखें

इसे भी पढ़ें :महानायक की सेहत अभी ठीक नहीं, दोबारा शूटिंग शुरू करने में लगेगा वक्त

इसे भी पढ़ें :अगले 5 दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :रांची में पार्षद के घर के बाहर फायरिंग…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: