spot_img
spot_img

न्यूजीलैंड ने 37 साल बाद भारत में रचा इतिहास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे में 41 रन की हार के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली ही सीरीज हार दर्ज हो गई, वहीं, कीवी टीम ने 37 साल बाद भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कप्तान शुभमन गिल के लिये भारी पड़ गया। इस मैदान पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 7 में से 7 वनडे जीते थे। बल्लेबाजों के लिये मददगार पिच पर गेंदबाजी का फैसला उल्टा पड़ गया। पटरा पिच का पूरा फायदा उठाते हुये न्यूजीलैंड ने 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े लक्ष्य का दबाव भारतीय बल्लेबाजी पर साफ दिखा और पूरी टीम 296 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार 124 रन बनाये। नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की जुझारू पारियों ने मुकाबले को सम्मानजनक बना दिया। इसके बावजूद टीम इंडिया 41 रन से हार गई।

37 साल का इंतजार खत्म

न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार दिसंबर 1988 में वनडे द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। इसके बाद लगातार 7 सीरीज हार झेलीं। अब 37 साल 1 महीने बाद, कीवी टीम ने भारत में पहली वनडे सीरीज जीतकर इतिहास बदल दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

Kohramlive : भारत के विमानन क्षेत्र के लिये एक...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...