spot_img

पकरी बरवाडीह में शिक्षा की नई तरंग : गांव के सपनों को मिली उड़ान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड की मिट्टी से अब सिर्फ कोयला ही नहीं, बल्कि उम्मीदें भी निकल रही हैं। NTPC माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह परियोजना ने आज अपने सामाजिक दायित्व के तहत शिक्षा के आकाश में एक नई उड़ान भरी है। “तरंग” यह नाम है उस पहल का, जो गांवों के होनहार बच्चों को आईआईटी-जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग देने जा रही है। सीकरी साइट पर शुरू हुई यह कक्षाएं सिर्फ एक कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को दिशा देने वाला एक सशक्त मंच हैं।

शुभारंभ हुआ मौन प्रकाश (DFO, हजारीबाग) के प्रेरणादायी शब्दों से, जिन्होंने अपने आईआईटी अनुभव साझा कर बच्चों को मेहनत और अनुशासन की राह दिखाई। उन्होंने कहा “अगर डर लगे तो भी चलना मत छोड़ना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।”इस आयोजन में चारों खनन परियोजनाओं के प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी और बच्चों के माता-पिता भी शामिल हुये और सबकी आंखों में एक ही सपना था अपने गांव के बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनते देखना।

पकरी बरवाडीह परियोजना इससे पहले भी स्वास्थ्य शिविरों, महिला सशक्तिकरण, कौशल प्रशिक्षण और स्कूलों के आधुनिकीकरण जैसे कामों से समाज की जड़ों को सींच चुकी है। लेकिन “तरंग” की यह पहल एक सपना बोती है  ऐसा सपना जो शायद पहले असंभव लगता था, पर अब संभव है।

शायद आने वाले कल में, इन्हीं कक्षाओं से निकलकर कोई गांव का लाल, एम्स का डॉक्टर या आईआईटी का इंजीनियर बनेगा और तब पकरी बरवाडीह की यह लहर, एक क्रांति बन जायेगी। “तरंग” जहां कोचिंग नहीं, काबिलियत उड़ान भरती है। सशक्त गांव, सशक्त राष्ट्र अब शिक्षा से होगा निर्माण।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...