spot_img
spot_img

रांची में ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर के नये नियम, क्या बोले IG… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक ने आज रांची के ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई। रांची SSP कार्यालय सभागार में इस मीटिंग में रांची पुलिस कप्तान, सिटी SP, रूरल SP एवं सभी DSP मौजूद थे। समीक्षा बैठक में रांची जिला के “ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था संधारण” को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये। मीटिंग में कई अहम फैसले लिये गये, जैसे..ट्रैफिक हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर जल्द जारी होगा, आम जनता की ट्रैफिक समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। सड़क अतिक्रमण मुक्त बनाने को अभियान तेज होगा, नगर निगम, थाना और ट्रैफिक विभाग का साझा ऑपरेशन चलेगा। ट्रैफिक जाम से राहत देने की योजना बनाई गई। थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी की संयुक्त जिम्मेदारी तय की गई। रोड इंजीनियरिंग की समस्याओं पर फोकस किया गया, जिला प्रशासन से मिलकर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जायेगा। स्कूल टाइम में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन, बच्चों की सुरक्षा के लिये स्कूल आवागमन समय में पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। अनावश्यक कट बंद होंगे, जिससे ट्रैफिक नियम पालन में बाधा आ रही है, उन्हें चिन्हित कर बंद किया जायेगा। नागरिकों से आग्रह किया गया कि लंबित चालान शीघ्र जमा करें, अन्यथा कार्रवाई होगी। ट्रैफिक वॉलंटियर बनाने और नागरिक भागीदारी पर जोर दिया गया। आम लोग भी सड़क अनुशासन के प्रहरी बन सकते हैं। इसके लिये नंबर जल्द जारी होगा। गूगल इंडिया से समन्वय की तैयारी, रूट ब्लॉक, डायवर्जन आदि की रियल टाइम अपडेट गूगल मैप पर सुनिश्चित की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...