spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में प्रशासनिक सशक्तिकरण की नई पहल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार और The/Nudge इंस्टिट्यूट के साझा प्रयास से The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप (IAF) की शुरुआत राज्य में प्रशासनिक सुधारों को गति देने के लिये की गई है। यह फेलोशिप सरकारी नीतियों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने कहा कि “यह फेलोशिप झारखंड सरकार की प्रशासनिक क्षमता को और अधिक सशक्त बनायेगी। फेलोज का अनुभव नीतिगत सुधारों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगा।” 20+ वर्षों के अनुभवी पेशेवर अब सरकारी तंत्र को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे। वहीं, नीति निर्माण, परियोजना प्रबंधन और तकनीकी नवाचार में ये फेलोज नये आयाम जोड़ रहे हैं। इसके लिये गवर्नेंस में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशासनिक प्रक्रियाओं का विश्लेषण और डेटा समीक्षा, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग एवं डिजिटल और तकनीकी नवाचारों का एकीकरण होगा।

फेलोशिप की शुरुआत और उद्देश्य

3 फरवरी 2025 को झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा प्रोजेक्ट भवन, रांची में इस फेलोशिप को लॉन्च किया गया।

  • नीति निर्माण को मजबूत बनाना
  • परियोजनाओं की प्रगति को गति देना
  • तकनीकी समाधान और डेटा-ड्रिवन निर्णयों को बढ़ावा देना
  • शासन में जवाबदेही और दक्षता लाना

    क्या है The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप?

  • 18 महीने का नेतृत्व-उन्मुख कार्यक्रम
  • राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे फेलो
  • डिजिटल समाधानों और नवीन तकनीकों को सरकारी तंत्र में शामिल करने का प्रयास

आगे क्या?
अगले कुछ महीनों में फेलोज़ अपनी प्राथमिक परियोजनाओं की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे।
सरकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी और परिणामदायक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...