चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नए डीसी अनन्य मित्तल ने गुरुवार को निवर्तमान डीसी अरवा राजकमल से समाहरणालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। प्रभार लेने के कहा कि मेरी प्राथमिकता वही रहेगी, जो सरकार की प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि अभी स्वास्थ्य से जुड़ी कोविड-19 महामारी चल रही है। इसके प्रसार को रोकना भी हमारी प्राथमिकताएं रहेगी। उन्होंने कोविड-19 महामारी को लेकर जिलावासियों से अपील की कि वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। घर से बाहर निकलने के दौरान अपना मास्क पहनकर चलें। समय-समय पर हाथों को साफ करें एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें। मौके पर जिला के उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, आईटीडीए निदेशक सुनील कुमार, अपर उपायुक् एजाज अनवर, गोपनीय प्रभारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है










