spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“नेता जी, मेरी भी शादी करा दो” अनोखा पत्र वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान की रेत भरी हवाओं में इन दिनों एक अनोखा पत्र उड़ चला है, एक ऐसा पत्र जो मुस्कुराने पर भी मजबूर करता है और सोचने पर भी। 43 साल के एक अविवाहित युवक ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को भावनाओं से भरा पत्र लिख डाला, “मेरी शादी करवा दीजिये, नेताजी!” युवक ने अपने खत में साफ-साफ लिखा है कि “मेरी उम्र 43 साल हो गई है, लेकिन मेरी शादी नहीं हो पा रही है। कृपया मेरी मदद करें नेताजी, शायद आप ही मेरे जीवन का ‘कुंडली मिलान’ करवा दें।” पत्र में उसने अपना मोबाइल नंबर भी जोड़ दिया, ताकि “रिश्ता पक्का करने वालों” को सीधे संपर्क करने में सुविधा हो। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ये पत्र वायरल हो गया। खबर है कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का एक भाषण वायरल हुआ था। उसमें वे मुस्कुराते हुये बोले थे, “कुछ लोग 40 पार कर गये हैं, लेकिन समाज को भरोसा ही नहीं, इसलिये उनकी शादी नहीं हो रही।” कहने को मजाक था, लेकिन उस मजाक ने किसी के दिल में उम्मीद की चिंगारी जगा दी। युवक ने भाषण सुना और ठान लिया, अबकी बार नेताजी ही मेरे बारात के सारथी बनेंगे। किसी ने लिखा कि “अब शादी की लाइन में नेता जी की सिफारिश जरूरी हो गई है।” तो किसी ने कहा कि हंसी आती है, लेकिन सोचो, अकेलेपन का दर्द भी तो है इसके पीछे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...