spot_img

न एग्जाम और न इंटरव्यू रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, ये सर्टिफिकेट जरूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : न एग्जाम और न इंटरव्यू भारतीय रेल में नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी है। 10वीं पास कर चुके युवाओं के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना यानी बीएलडब्ल्यू ने ट्रेनिंग का मौका दिया है। वाराणसी में मौजूद रेलवे की इस फैक्ट्री में 374 सीटों पर अप्रेंटिस के लिए नॉन आईटीआई और आईटीआई सर्टिफिकेट हासिल कर चुके कैंडिडेट से एप्लीकेशन मांगे हैं।

बीएलडब्ल्यू ने 45वें बैच एक्ट अप्रेंटिस 2021 के तहत अधिसूचना जारी की है। इसके तहत विभिन्न ट्रेड्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है। इसके लिए कैंडिडेट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 10वीं पास वालों को मिलेगा मौका

बनारस रेल इंजन कारखाना में अप्रेंटिस की 374 सीटें आईटीआई और नॉन आईटीआई एवं 10वीं पास योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खाली हैं। बता दें कि आईटीआई पदों के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, नॉन आईटीआई पदों के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना काफी है।

 आयु सीमा और अवेदन फीस

टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पोस्ट के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु 22/24 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी व एसटी कैंडिडेट को अधिकतम आयु में 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। जहां तक एप्लीकेशन फीस की बात है तो जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

न एग्जाम और न इंटरव्यू मेरिट के जरिए होगा सलेक्शन

अप्रेंटिस के इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सलेक्शन 10वीं कक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर बनाई गई मेरिट से होगा। नॉन आईटीआई चयन में हालांकि आईटीआई पास कैंडिडेट को लिया जाएगा लेकिन उन्हें आईटीआई के प्राप्तांक का कोई वेटेज नहीं दिया मिलेगा। केवल उनके पास अधिसूचित ट्रेड का प्रमाण पत्र / मार्कशीट होना जरूरी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...