spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जंगल में रुक-रुककर चल रही गो’लियां, इनामी नक्सली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र का रूटुगुटू जंगल बुधवार तड़के अचानक गोलियों की आवाज से कांप उठा। सुबह करीब 4:30 बजे, जब कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर थे, तभी घात लगाकर बैठे माओवादियों से आमना-सामना हो गया और फिर शुरू हो गई ताबड़तोड़ फायरिंग। बीते दो दिनों से गोइलकेरा के बोरोई और तूनबेड़ा इलाकों में लगातार कॉम्बिंग चल रही थी। इसी दबाव में माओवादी सामने आये। खबर है कि मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है, और पूरा इलाका सुरक्षा बलों के घेरे में है। SP अमित रेनू ने साफ किया कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। हर मूवमेंट पर नजर है, सर्च और तेज कर दिया गया है।

दरअसल, हाल ही में एक पूर्व माओवादी की हत्या के बाद से इनपुट मिल रहे थे कि मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सली फिर से कोल्हान में पैर पसार रहे हैं। 1 करोड़ के इनामी की तलाश में ऑपरेशन तेज किया जा रहा है। ताजा मुठभेड़ ने साफ कर दिया कि सारंडा के जंगलों में अभी भी ‘खेल’ खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल, पूरे इलाके में हाई अलर्ट है… और जंगल के भीतर हर सरसराहट पर नजर टिकी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...