spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कुदरत का कहर, भारी तबाही!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर चिशौती क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बादल फटने से अचानक भारी बाढ़ आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 12 लोगों के मरने की आशंका है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तुरंत जिला उपायुक्त किश्तवाड़ को सभी बचाव कार्य तीव्रता से चलाने के निर्देश दिये हैं। जिला उपायुक्त पंकज कुमार ने कहा कि बचाव दल को मौके पर भेजा जा चुका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बादल फटने के कारण मचैल माता यात्रा मार्ग और आसपास के कई पुल भी प्रभावित हुये हैं। यात्रा के दौरान कई लंगर बाढ़ में बह गये, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और राहत एवं बचाव अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। सेना, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ बचाव कार्यों में जुटे हुये हैं। यह यात्रा देशभर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है और इस घटना से यात्रा प्रभावित होने की संभावना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...