Kohramlive : फरीदाबाद में खेल जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का गंभीर इल्जाम लगा है। यह घटना बीते 16 दिसंबर की बताई जा रही है, जो सूरजकुंड स्थित ताज होटल में हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोच ने मैच डिस्कस करने के बहाने होटल बुलाया। तीसरी मंजिल के कमरे में ले जाकर पहले बातों में उलझाया, फिर दरिंदगी की हद पार कर दी। प्रतिरोध करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई। घटना के बाद नाबालिग खिलाड़ी कई दिनों तक डरी-सहमी और गुमसुम रही। बीते 6 जनवरी को उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला थाना NIT, फरीदाबाद में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 6 एवं बीएनएस की धारा 351(2) के तहत FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता साल 2017 से शूटिंग की ट्रेनिंग ले रही है। अगस्त 2025 से उसने आरोपी कोच से अभ्यास शुरू किया। इल्जाम है कि कोच उसे मोहाली, पटियाला, देहरादून और दिल्ली में ट्रेनिंग के नाम पर बुलाता रहा। खिलाड़ी का नेशनल मैच डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में था। दोपहर करीब 12 बजे मैच खत्म हुआ। घर लौटने लगी तो कोच ने रोक लिया। दोपहर 2 बजे तक रेंज में इंतजार कराया गया। बाद में व्हाट्सएप कॉल कर सूरजकुंड ताज होटल की लॉबी में बुलाया गया। कमरे में ले जाकर पहले मैच की बात, फिर आबरू लूट ली गई। पीड़िता के अनुसार, घर जाने की बात कहने पर कोच ने “बैक क्रैक” करने की बात कही। मना करने पर उसे जबरन बैड पर गिराया गया। वारदात के बाद खुद ही कोच उसे नीचे गाड़ी तक छोड़ गया। पुलिस का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर खिलाड़ी से दु’ष्कर्म का सनसनीखेज इल्जाम…
Date:

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…
Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...
झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…
Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...
फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…
Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...
जून ने दिया झटका, अब किसानों को जुलाई में आस…
रांची: झारखंड में मॉनसून समय से पहले पहुंच गया,...











