spot_img

राष्ट्रीय निशानेबाज अरेस्ट, खेल जगत में तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सूरत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जो हाथ कभी सोने-चांदी के पदक थामते थे, आज वही हाथ पिस्तौल थामे नजर आया। राष्ट्रीय निशानेबाज विकास अशोक भार्गव को सूरत की चौक बाजार पुलिस ने फुलवाड़ी-भारीमाता रोड से अरेस्ट कर लिया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है, जिससे खेल और अपराध जगत में चर्चा तेज हो गई है। लगभग 30 साल के विकास भार्गव ने कम उम्र से ही वॉलीबॉल और निशानेबाजी में कामयाबी हासिल की है। अंडर-14 की उम्र से खेल में सक्रिय विकास ने राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात का प्रतिनिधित्व किया और ‘खेल महाकुंभ’ जैसी प्रतियोगिताओं में 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर सूरत का नाम रोशन किया। क्रिकेट भी उनका शौक रहा है और वह हाल ही में पंजाब के जालंधर से लौटे रहे थे।  पुलिस के अनुसार, उन्हें फुलवाड़ी-भारीमाता रोड पर पिस्तौल लेकर घूमते हुये देखा गया था। पूछताछ में विकास ने बताया कि यह पिस्तौल उनके मित्र ऋत्विक उर्फ सोनियो प्रकाश जोगी ने सुरक्षित रखने के लिये दी थी। हालांकि, इस खुलासे के बावजूद उनका आपराधिक इतिहास गंभीर है। वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में सहायता एवं उकसाने के आरोप में उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...