spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नड्डा बोले, लूट और अपराध का गढ़ बन गया है झारखंड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को ठाड़ी दुलमपुर स्थित नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार, झामुमो और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मजाक उड़ाकर आदिवासी अस्मिता का अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड को अब झामुमो से मुक्त कराने की जरूरत है, क्योंकि झामुमो ने राज्य को बदनाम किया और लूट–अपराध को बढ़ावा दिया।

NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुये नड्डा ने कहा कि ऑनर किलिंग में झारखंड देश में पहले स्थान पर और हत्या के मामलों में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में “माफिया राज कायम” है और दुष्कर्म, डायन हत्या, दहेज हत्या जैसे अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। नड्डा ने यह भी कहा कि बालू, कोयला और खनिज संसाधनों की खुलेआम लूट जारी है। उन्होंने सरकार की घोषणाओं पर सवाल खड़े किये, “क्या 450 रुपये में गैस सिलिंडर मिला? क्या 10 लाख युवाओं को नौकरी मिली? हेल्थ कार्ड? किसानों को 3200 रु MSP?”

नड्डा ने कहा कि आदिवासियों के हितों की बात करने वाली सरकार ने ही प्रायोजित तरीके से सूर्या हांसदा का फेक एनकाउंटर करवाया। उन्होंने यह भी कहा कि सिदो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या, हूल दिवस पर श्रद्धांजलि देने गये लोगों पर लाठीचार्ज, सरकार के इशारे पर किये गये कृत्य हैं। नड्डा ने कहा कि झारखंड में अवैध घुसपैठियों का दबदबा बढ़ रहा है और यही राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव की बड़ी वजह है। उन्होंने दावा किया कि 1951 में झारखंड में आदिवासी आबादी 45% थी, अब घटकर 28% रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति करती है और हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद कार्यवाही नहीं करती। सार्वजनिक योजनाओं का हवाला देते हुये नड्डा ने कहा कि एक समय महिलायें शौच के लिये सूर्योदय और सूरज डूबने का इंतजार करती थीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 12 करोड़ शौचालय बनवाकर उन्हें सम्मान का अधिकार दिया। केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, देश के 40% लोगों को आयुष्मान भारत से 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिला।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...