लड़का-लड़की की डे*ड बॉ*डी देख दरक गया कलेजा, जांच में जुटी पुलिस…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : एक कुएं में एक साथ एक लड़का और एक लड़की की लाशें मिलने के बाद गांव में तहलका मच गया। मुकेश गोप और प्रतिमा दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। एक दूसरे से बेइंतिहा प्यार करते थे। डेड बॉडी मिलने के बाद जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। कुछ लोगों का कहना था कि दोनों को तैरना आता था, ऐसे में दोनों डूब कर कैसे मर सकते हैं। यह हत्या है या कुछ और, इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। यह दुखद घटना गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के पीपर टोली में हुई।

मृतक मुकेश के घरवालों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि मुकेश के पिता बालमोहन के दो घर हैं। एक घर में मां-पिता रहते हैं, वहीं दूसरे घर में बच्चे लोग रहते हैं। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी बच्चे दूसरे घर में सोने चले गये, लेकिन मुकेश नहीं पहुंचा। रात भर मुकेश को हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, प्रतिमा के घरवालों का कहना था कि वह शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब घर से निकली थी फिर लौटकर नहीं आई। उसे कई बार फोन भी किया गया, पर वो फोन नहीं उठा रही थी। शनिवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर एक कुएं में दोनों की लाशें मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि अबतक के अनुसंधान में यह बातें सामने आई है कि दोनों में लंबे अर्से से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस कई बिंदु पर तहकीकात कर रही है।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...