spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर गीत-संगीत ने मोहा मन…

Date:

spot_img
spot_img

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : मिट्टी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और जनजातीय परंपराओं के रंगों से शनिवार को रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बंनखेता, चुट्टूपालू का परिसर सराबोर रहा। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर यहां जनजातीय संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक समरसता को समर्पित जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू रहे। उन्होंने जनजातीय संस्कृति को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुये कहा कि आदिवासी समाज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। प्रकृति संरक्षण से लेकर सामाजिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है।

युवाओं से आगे आने की अपील

आदित्य साहू ने विद्यार्थियों और युवाओं का आह्वान किया कि वे जनजातीय परंपराओं, भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिये आगे आयें। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ कदम मिलाना जरूरी है, लेकिन अपनी जड़ों और पहचान को भूलना किसी भी समाज के लिये उचित नहीं है। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि शिक्षक और शिक्षण संस्थान राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम में कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. बंदना कुमारी, निदेशक स्नेह नमन ठाकुर और प्राचार्या डॉ. ज्योति वालिया ने मुख्य अतिथि आदित्य साहू का पौधा, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का सांस्कृतिक रंग देखते ही बना। रोहिणी लिंडा और उनके समूह ने जनजातीय संस्कृति पर आधारित गीत एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। लोकधुनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए आदिवासी समाज की परंपरा, जीवनशैली और प्रकृति से जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर सामने आई। परिसर में मौजूद विद्यार्थियों और अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। महर्षि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य घनश्याम चौरया ने प्रशिक्षु शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, प्रभावी शिक्षण कौशल और शिक्षक के सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल किताबों का ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन-मूल्यों को गढ़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बदलती शिक्षा व्यवस्था के साथ नवाचार आधारित शिक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों आकाश अनिल दास, शमा परवीन, रोहिणी लिंडा और राखी कुमारी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. ज्योति वालिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज, संस्कृति और शिक्षा के विभिन्न आयामों से जोड़ते हैं। साथ ही उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को भी नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं संचालन आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सुनीति बालाचंद्रा के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन प्रज्ञा आदित्य, आकाश अनिल दास और शमा प्रवीण ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक व्याख्याता शिवानी कुमारी ने किया। मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे.पी. मिश्रा, सहायक व्याख्याता अनिल कुमार प्रजापति, प्रज्ञा आदित्य, सौरव कुमार, सुरेश कुमार महतो, कमलेश, रवि रंजन समेत महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...