spot_img

रांची में फिर म’र्डर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दीपावली की रौनक के बीच रांची में एक खौफनाक वारदात हो गई। बेड़ो थाना इलाके के मुड़ामू गांव में दीपावली की रात करीब 1:30 बजे पूर्व अपराधी सोमा उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, गांव के अखाड़े में दीपावली पर कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान सोमा उरांव की किसी व्यक्ति से बहस हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि कुछ देर बाद आरोपी ने सोमा को गोली मार दी और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।गांव में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, सोमा उरांव हिस्ट्रीशीटर था और हत्या समेत कई मामलों में जेल जा चुका था। हाल के दिनों में वो गांव में ही रह रहा था।

सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या आपसी विवाद का नतीजा है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर भी दागी किस्म का युवक है। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये हैं और आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

 

spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...