Kohramlive : रविवार को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की कार का एक्सीडेंट हो गया। बिलासपुर थाना क्षेत्र में कुंडली मानेसर पलवल मार्ग पर उनकी कार का एक ट्रक से भिड़ंत हो गया। इस दौरान वह बाल-बाल बच गए। उन्हें आनन फानन में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उनका सिटी स्कैन कराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद चरखी दादरी के डूडीवाला किशनपुरा गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर परशुराम प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद वापस गुरुग्राम लौट रहे थे। थाना प्रभारी बिलासपुर राहुल देव का कहना है कि पुलिस की मौके पर गई है मामले की जांच चल रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…देखें
इसे भी पढ़ें : पत्थर से कूचकर BCCL कर्मी की ह’त्या, इलाके में सनसनी…
इसे भी पढ़ें : बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें रेट लिस्ट
इसे भी पढ़ें : जंगली भालुओं से IRB जवान का आमना-सामना, क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : PNB के करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : घर से एकदम भाग जाएगी Makkhi, बस करें यह काम
इसे भी पढ़ें : बैंगलोर ने राजस्थान को 7 रन से हराया
इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये 4 लोग…देखें कैसे














