spot_img

कोरोना संक्रमित होने के बाद भी बच्चे को स्तनपान करा सकती है मां : डब्ल्यूसीडी

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को निर्देश देकर कहा कि वे माताओं को आश्वस्त करें कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद भी वे बच्चे को अपना दूध पिला सकती हैं। मंत्रालय ने कहा कि मां के कोरोना से संक्रमित होने पर स्तनपान से बच्चे को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं या उन्हें संक्रमित होने का संदेह वे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करें। माताओं को आश्वस्त करते हुए मंत्रालय ने कहा कि कोरोना एम्नियोटिक द्रव या मां के दूध में नहीं होता।

इसका मतलब है कि गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान से वायरस का प्रसार नहीं हो रहा। मंत्रालय ने ट्वीट किया, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता माताओं को आश्वस्त करें कि कोविड-19 के डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी वे बच्चे को अपना दूध पिला सकती हैं। अन्य ट्वीट में कहा, बच्चे से सम्पर्क में आने से पहले और बाद में हाथ को अच्छे से साबुन से धोएं या सेनिटाइज़र का इस्तेमाल करें। मां के दूध के अलावा यदि कोई और दूध बच्चे को दिया जा रहा है तो उसके लिए एक कप का इस्तेमाल करें। कप, बोतल, निपल आदि को छूने से पहले अपने हाथ अच्छे से धोएं और बच्चों को कुछ भी खिलाने-पिलाने वाले लोगों की संख्या सीमित रखें।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: