Giridih : 16 साल से फरार मोस्ट वांटेड नक्सली सनातन टुडू को धर लिया गया। गिरिडीह के पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा की देखरेख में बिछाये गये जाल में वह फंस गया। SP को यह पता चला था कि लंबे अर्से से फरार सनातन अपने घर आया हुआ है। इसके बाद ASP कौशर अली के नेतृत्व में गठित टीम ने सनातन को धर लिया। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले। उसने पुलिस को बताया कि कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने के बाद वो हरियाणा भाग गया था। कुछ माह पहले गिरिडीह लौटा था और एक फैक्ट्री में काम करने लगा था।
सनातन टु़डू ने पुलिस को बताया कि उसे संगठन में लक्ष्मण राय लाया था। वह लेढवा में रहता है। उसकी बहन भारती चलकरी में रहती है, इसी गांव में पहली बार वह लक्ष्मण से मिला था। वह जिस दस्ते में चलता था, उसमें 20-25 सदस्य रहते थे। यह दस्ता पीरटांड़ इलाके में ज्यादा एक्टिव था। दस्ते में शामिल रणबीर, मुरारी और मिथलेश मंडल को वह पहचानता है।
इसे भी पढ़ें :फरार ने थाने पहुंच दर्ज करायी FIR, देवघर SP हटाये गये…
इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…
इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…
इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में सरेराह पुलिस की पत्नी को मारी गोली…








