spot_img

बसरिया में क्रिकेट का चांदनी उत्सव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चांदनी रातों में जब गांव की गलियों से क्रिकेट की गूंज उठती है, तब लगता है कि सपने सच होने लगे हैं। बुधवार की शाम बसरिया गांव का मैदान सितारों से नहीं, खिलाड़ियों के जोश से जगमगा उठा। यहां चार दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ, जिसमें विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। खेल के प्रति अपने जुनून को दिखाते हुये विधायक मनोज यादव ने स्वयं बैटिंग कर युवाओं को उत्साहित किया। उन्होंने कहा, “खेल से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि यह अनुशासन, एकजुटता और संघर्ष की भावना भी सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।”

काको ने नावाडीह को दी शिकस्त

शुरुआती मैच में काको और नावाडीह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें काको की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये जीत दर्ज की। इस आयोजन को सफल बनाने में मुकेश केशरी (अध्यक्ष), नितेश कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष), राजेश दांगी (सचिव) और पूरी टीम रोहित केशरी, आकाश सोनी, प्रेम प्रजापति, विजय साव, शशि केशरी, सुधीर वर्मा, आनंद साव सहित कई युवाओं ने दिन-रात एक कर दिया। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, समिति सदस्य रामधनी दांगी, पिंटू सोनी, कपिल यादव, प्रकाश रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके रहे।

इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

इसे भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

इसे भी पढ़ें : पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति,  रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…

इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

spot_img

Related articles:

थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में गुजरे 6 महीने...

सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के समाहरणालय सभागार में सोमवार...

पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

Bihar : PHD नामांकन को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के...

पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति,  रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…

Kohramlive : कोलकाता की बहुचर्चित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज...

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...