RANCHI : IMD वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन दिनों झारखंड से मॉनसून टर्फ उत्तर की ओर बिहार से होकर गुजर रहा है। यह गोरखपुर, पटना, बांकुड़ा, दीघा होते हुए दक्षिण में मध्य खाड़ी तक स्थित है। इस वजह से बंगाल से सटे झारखंड के जिलों में कहीं कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य में अगले चार दिनों तक मॉनसून कमजोर रहने वाला है। यही वजह है कि लोगों को बारिश के लिए मौसम बदलने का इंतजार करना होगा। अगले 24 घंटों में पलामू प्रमंडल को छोड़कर पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बीते 24 घंटे में बारिश की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम और आसपास में हुई। यहां 73.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि चक्रधरपुर में 39.2, सरायकेला-खरसांवा में 37.4, रामगढ़ में 28.4, जमशेदपुर में 26.6 धनबाद 25.4, साहिबगंज में 22.5, खूंटी में 19.2, पूर्वी सिंहभूम में 12.2, लोहरदगा में 11.8 मिमी बारिश हुई। राजधानी में 4.6 मिमी बारिश हुई।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में वज्रपात की चेतावनी, अगले 5 दिनों तक…
इसे भी पढ़ें :चक्रवात का असर : झारखंड सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
इसे भी पढ़ें :15 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट, अगले 3 दिन तक…
इसे भी पढ़ें :IMD ने झारखंड के 7 जिलों में जारी किया बारिश अलर्ट
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन होगी झमाझम बारिश, पढ़ें IMD अपडेट
इसे भी पढ़ें :झारखंड में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, अगले तीन दिनों में…
इसे भी पढ़ें :येलो अलर्ट पर झारखंड, कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
इसे भी पढ़ें :IMD अलर्ट पर झारखंड, कई जिलों में बारिश












