Kohramlive : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली सूचना सामने आई है। यहां शाही थाना क्षेत्र के दुनका में बंदरों ने निर्देश उपाध्याय के हाथ से 4 महीने के बच्चे को छीनकर छत से फेंक दिया।बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय गर्मी ज्यादा होने के कारण पिता बच्चे को लेकर छत पर टहलने लगे, उसी दौरान बंदरों के झुंड ने हमला करदिया।
जब तक घर के लोग पहुंचे, बच्चे की मौत हो गई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंदरों के झुंड से बचने के लिए उन्होंने आवाज लगाई। कुछ बंदर उनसे लिपट गए। आवाज सुनकर जब तक घर के लोग मदद के लिए आए, उससे पहले ही बंदरों ने निर्देश के हाथ से बच्चे को छीन लिया। बंदरों ने देखते ही देखते बच्चे को छत से फेंक दिया। तीन मंजिली छत से नीचे गिरते ही बच्चे की मौत हो गई।
सात साल बाद घर में दूसरे बच्चे ने लिया था जन्म
निर्देश के घर में सात साल बाद दूसरे बेटे ने जन्म लिया था।उसके नामकरण की तैयारी चल रही थी। उसके लिए तारीख तय हो रही थी। उससे पहले ही खुशियां मातम में बदल गईं। बता दें कि इससे पहले भी कुत्तों के हमलों और बंदरों के काटने, फेंकने से कई मासूमों की मौत हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं देते।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बंदरों ने पिता के हाथ से 4 महीने के बच्चे को छीनकर छत से फेंका जिससे बच्चे की मौके पर मृत्यु हो गई।
पिता ने बताया, “रात में गर्मी होने की वजह से बच्चे को छत पर सुलाने ले गया था, उसी दौरान बंदरों ने हमला किया और बच्चे को हाथ से छीनकर ऊपर से फेंक दिया।” pic.twitter.com/6hNE0Ufkru
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2022
इसे भी पढ़ें : ‼️ ALERT ‼️ : GPS, मोबाइल और सैटेलाइट सिग्नल आज हो जाएगा बंद! नहीं उड़ सकेंगे Flight, Blackout भी पॉसिबल
इसे भी पढ़ें : हनक ऐसी कि डंपर चढ़ाकर DSP को दिन दहाड़े मार डाला… देखें






