Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के चोरदाहा पंचायत में बीते 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल हैं। इसको लेकर बरही विधायक मनोज यादव ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर बताया कि चोरदाहा तक की 11 हजार वोल्ट एचटी लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होती है। तार टूटना आम बात हो गई है, और ग्रामीणों को बार-बार चंदा इकट्ठा कर मरम्मत करानी पड़ती है। उन्होंने विभाग के डीबीसी कर्मियों की उदासीनता पर भी नाराजगी जताई। अंधेरे के कारण ग्रामीणों में सांप-बिच्छुओं का डर है, बच्चों की पढ़ाई ठप है और मोबाइल तक चार्ज करना मुश्किल हो गया है। पत्र मिलते ही एसी ने मामले को गंभीर मानते हुए एसडीओ सौरभ लिंडा से बात की और तत्काल समाधान का निर्देश दिया है।
विधायक ने लिखा पत्र, हरकत में आये अधिकारी
Date:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…
Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...
पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…
Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...
रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…
Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...
चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!
Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...
El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…
Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...













