kohramlive desk: बहुत लोग ऐसे होते हैं जो थकान मिटाने, मूड फ्रेश करने के लिए काफी देर तक नहाना पसंद करते हैं। अगर आप नहाने के पानी में कुछ Natural चीजों को भी मिला लें, तो ये आपकी तमाम परेशानी को दूर करने के साथ Skin को भी बेबी सॉफ्ट बनाने में आपकी मदद कर सकती हैं। आप किचन में रखी हुई कुछ चीजों को नहाने के पानी में मिला कर अपनी थकान मिटा सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौनसी चीजें हैं, तो आइये आपको बताते हैं इनके बारे में…
1) नहाने: ऑलिव ऑयल
नहाने के पानी में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण और विटामिन ई और की भरपूर मात्रा होती है। ये त्वचा के कोलेजन को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाता है। स्किन को हाईड्रेट करने के लिए पानी में 5 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल मिला सकते हैं।
2) शहद
शहद आपती स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये प्राकृतिक स्वीटनर आपकी स्किन के छिद्रों को साफ करता है और आपके शरीर को तेजी से मॉइस्चराइज करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर को डिटॉक्स भी करने में मददगार होते हैं। नहाने के पानी में एक कप शहद मिला सकते हैं। इससे नहाने के बाद आप दोबारा साफ पानी से शॉवर जरूर लें।
3) दूध
दूध से नहाने से डेड स्किव कोशिकाओं को हटाने, सनबर्न को शांत करने में मदद मिलती है और साथ ही ये आपको एक चमकदार स्किन देने में मदद करता है। खूबसूरत स्किन के लिए आप अपने नहाने के पानी में 1 कप दूध मिला सकती हैं।
4) दालचीनी
नहाने के पानी में डलने वाले इंग्रेडिएंट में ये अजीब हो सकता है। इसका नाम सुनकर कई लोग चौंक सकते हैं लेकिन बता दें कि नहाने के पानी में आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न केवल आपको सॉफ्ट स्किन देने में मदद करेगा बल्कि आप अरोमैटिक बाथ का लुफ्त भी उठा सकती हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Kohramlive.com इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)














