spot_img
spot_img

ईरान पर बरसी मिसाइल, दिल्ली से आई एडवाइजरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दूर पश्चिम के आसमान में युद्ध की आग भड़की और उसकी लपटें दिल्ली तक महसूस हुईं। इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के 30 ठिकानों पर हमले की खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इसी बीच भारत ने भी फौरन प्रतिक्रिया देते हुये अपने नागरिकों के लिये सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। भारत सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुये इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिये एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि वे बेवजह बाहर निकलने से बचें, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। भारतीय मिशन की ओर से कहा गया है कि सभी नागरिक स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करें। वहीं, मोबाइल और ईमेल के जरिये लगातार अपडेट लेते रहने की भी सलाह दी गई है।India Advisory to Israel people

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...