Kohramlive : 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में वक्री होंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका असर प्रेम, विवाह, साझेदारी, धन और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। बुध भी तुला राशि में रहेंगे, जिससे बातचीत, कारोबार और रिश्तों से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।
मेष
यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कामकाज में लापरवाही से बचें और कारोबार में शॉर्टकट न अपनायें। खर्च बढ़ सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन में धैर्य रखें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध-जल चढ़ाकर शिवाष्टक का पाठ करें।
वृषभ
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। करियर और कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरी में जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मिथुन
करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत और रिश्तों को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: गणेश जी की पूजा कर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क
बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें। नौकरी में मेहनत से लक्ष्य पूरे होंगे। कारोबार में जोखिम भरे निवेश से बचें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा कर रुद्राष्टक का पाठ करें।
सिंह
आर्थिक दबाव और अचानक खर्च परेशान कर सकते हैं। नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। क्रोध में कोई बड़ा फैसला न लें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर नारायण कवच का पाठ करें।
कन्या
पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है, लेकिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण जरूरी होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: देवी की पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
तुला
सावधानी से आगे बढ़ने का सप्ताह है। घरेलू परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। नौकरी में अधिकारियों और सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें।
उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा कर शिव चालीसा पढ़ें।
वृश्चिक
करियर और कारोबार में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे और रुके काम आगे बढ़ेंगे। परिवार और प्रेम संबंधों में भी सुखद स्थिति रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा कर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु
सप्ताह शुभ रहेगा। अटके काम पूरे होंगे और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में सहयोग मिलेगा। यात्रा भी लाभकारी हो सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर
घरेलू और कार्यक्षेत्र की परेशानियां चिंता बढ़ा सकती हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। पार्टनरशिप में कागजी और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। रिश्तों में गलतफहमी से बचें।
उपाय: भैरवाष्टक का पाठ करें।
कुंभ
सप्ताह औसत रहेगा। आलस से बचें और काम टालने की आदत पर नियंत्रण रखें। नौकरी में दबाव और कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रिश्तों में भरोसा बनाये रखें।
उपाय: हनुमान जी की पूजा कर हनुमानाष्टक का पाठ करें।
मीन
यह सप्ताह लाभकारी रह सकता है। करियर में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयासों में प्रगति हो सकती है। धन लाभ और पारिवारिक सुख के भी संकेत हैं।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य देकर सूर्याष्टक का पाठ करें।
Disclaimer : यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में नहीं लिया जाना चाहिये।






