सिमडेगा : कोलेबिरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहृत नाबालिग बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ता आनंद डुंगडुंग को धर दबोचा। बुधवार को सुनीता कुल्लू की 15 वर्षीय बेटी को आनंद डुंगडुंग उसके घर से जबरन भगाकर ले गया था। सुनीता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
भिंजपुर के जंगली क्षेत्र में देवनदी पुल के नीचे पुलिस ने दोनों को देखा। पुलिस को देखते ही आनंद भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया। साथ ही नाबालिग को भी सही सलामत बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से अपहरण में प्रयुक्त बाइक JH01DL3857 को भी बरामद कर लिया। कोलेबिरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम में शामिल सदस्यों को एसपी ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
Read More :चतरा में सड़क पर मिली राज मिस्त्री की लाश, बिना रेलिंग की छत पर सोया था रात में








