गढ़वा : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में नारियल फोड़कर व पूजा-अर्चना कर घंटाघर का शिलान्यास। मंत्री ने कहा कि घंटाघर गढ़वा जिला का गौरव होगा, इससे जिले को अलग पहचान मिलेगी।
किसी भी शहर के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक होता है, वहां का घंटाघर। यहां बनने वाला घंटाघर चार मंजिला होगा। जिसका ग्राउंड फ्लोर 16 फुट लंबा और 16 फुट चौड़ा होगा। इसकी ऊंचाई 46 फीट होगी। यह घंटाघर वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना होगा। जिस पर गढ़वा के नागरिकों को गर्व होगा। इस घंटाघर की तीसरी मंजिल में पांच फीट व्यास की घड़ी लगेगी जो काफी दूर से ही दिखाई पड़ेगी। यह घड़ी इलेक्ट्रॉनिक नहीं होकर चाबी भरने वाली होगी। जिसमें एक घंटा भी होगा जो भवन के सबसे ऊपरी मंजिल में लगेगा। ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिकल पैनल और इनवर्टर आदि रहेंगे। ऊपर की तीन मंजिलों में घड़ी और उसके अन्य सामग्रियां लगेंगी। भवन की सभी मंजिलों पर आकर्षक लाइट से भव्य सजावट की जायेगी। गढ़वा विकास का मोहताज नहीं रहेगा। पूरे राज्य में विकास के मामले में गढ़वा की अलग पहचान बनेगी।
मौके डीडीसी एसएन उपाध्याय, गढ़वा बीडीओ कुमुद कुमार झा, सीओ मयंक भूषण, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, अंजली गुप्ता, परेश तिवारी, नितेश सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू आदि लोग उपस्थित थे।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
Read More :अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक DSP ने चलाया अभियान, इतने गाड़ियों को नोटिस














