spot_img
spot_img

5 लाख के चक्कर में हवालात पहुंच गई मेडिकल छात्रा, देखिये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • लखनऊ के केजीएमयू से भी जुड़े हैं इस मामले क तार

UP : किसी और की जगह नीट परीक्षा लिख रही एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीएचयू की बीडीएस की छात्रा है। उसका नाम जूली है। वह किसी और की जगह नीट प्रवेश परीक्षा लिख रही थी। कक्ष निरीक्षकों को जूली पर शक हुआ। उन्‍होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब जूली से पूछताछ की तो दंग रह गये। जूली ने जो कुछ बताया वो हैरान करने वाला था। पुलिस ने जूली और उसकी मां बबिता सहित दो दलालों को भी दबोच लिया।

यूपी में वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित केंद्र पर जूली परीक्षा दे रही थी। शक होने पर शिकायत के बाद वाराणसी पुलिस ने उसे दबोचा। पुलिस को दिये बयान में जूली ने बताया कि वह पटना के संदलपुर वैष्णवी नगर की रहने वाली है। वह बीएचयू में बैचलर इन डेंटल सर्जरी की दूसरे वर्ष की छात्रा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने पांच लाख रुपये में बतौर अभ्यर्थी नीट परीक्षा में बैठी थी। पिता पटना में सब्जी बेचते हैं और इसी के फायदा सॉल्वर गैंग ने उठाया और माता बबिता के जरिये उस तक पहुंचे।

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते ही पांच लाख रुपये देने की सॉल्वर गैंग ने डील की थी। क्राइम ब्रांच ने जूली की मां बबिता के मोबाइल काल डिटेल खंगाली तो बिहार के खगड़िया निवासी विकास और गाजीपुर मोहम्मदाबाद क्षेत्र से ओसामा शाहिद को पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ में कबूला कि अभ्यर्थी के फोटो शॉप और हस्ताक्षर आदि में खेल करते थे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सॉल्वर गैंग के इस गिरोह का सरगना पटना निवासी पीके है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की एक टीम पटना भी रवाना की गई है।

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :सिपाही की पिस्‍टल से चली गोली, बची प्रेमिका!

Read More :जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के 2 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल

Read More :पुलिस जागी थी वर्ना लुट जाता बैंक

Read More :19 सितंबर को होगी JPSC PT परीक्षा, गढ़वा डीसी ने तैयारी का लिया जायजा  

Read More :सब्जी मंडी इलाके में ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू किए गए 2 बच्चों ने तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...