रांची : झारखंड में गुरूवार (18 मार्च) से सभी लोगों को लगाना होगा मास्क। इसको लेकर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने अधिसूचना जारी कर दी है। दोबारा तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विभाग के सचिव केके सोन ने मास्क चेकिंग अभियान चलाने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया है। साथ ही आम जनता से मास्क पहनने की अपील की है।







