spot_img

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : आप सभी को पावन पर्व रामनवमी की अनंत बधाई और शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम जानकी का दर्शन कर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है। इस मौके पर उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया।

तपोवन मंदिर परिसर को विकसित करने का कार्य शुरू

मुख्यमंत्री ने यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान  राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे। तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है । इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में डूबे 5 जिगरी दोस्त…देखें

इसे भी पढ़ें : सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, देखें…

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली चौंका गई महिला थानेदार को…

इसे भी पढ़ें : अतीक को सजा देने वाले जज की बढ़ी सुरक्षा

इसे भी पढ़ें : हेलमेट नहीं पहना तो दारोगा ने मार दी गोली, फिर SP ने क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...