Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के झापा पंचायत के बिशनपुर गांव निवासी शहीद अजीत कुमार सिंह का 12वां शहादत दिवस 4 फरवरी को मनाया गया। मौके पर शहीद अजीत कुमार सिंह चौक (दैहर मोड़) स्थित स्मारक स्थल प्रांगण में शहीद के पिता रविन्द्र कुमार सिंह, भाई पप्पू सिंह और परिजनों द्वारा श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के हैसियत से सीओ संजय कुमार यादव और थानेदार अनुपम प्रकाश सहित कई लोगों ने शहीद अजीत कुमार सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। यहां याद दिला दें कि 4 फरवरी 2013 में गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में नदी किनारे उग्रवादियों से मुठभेड़ में अजीत कुमार सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना वीरता तथा अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हुए थे। सीओ ने कहा कि वीर सपूत कभी मरते नहीं बल्कि हमेशा के लिए अमर रहते हैं। उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके मार्ग पर चलने का आग्रह किया।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






