spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो में बड़ा गोलमाल, मृ’त शिक्षक के नाम पर लाखों का गबन…

Date:

spot_img
spot_img

Bokaro : बोकारो में सरकारी खजाने पर डाका डालने के आरोपों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ट्रेजरी से पुलिस विभाग के वेतन के नाम पर कथित अवैध निकासी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब शिक्षा विभाग में लाखों रुपये के कथित गबन का नया मामला सामने आ गया है। इस बार मामला पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सदमाकला से जुड़ा है, जहां वर्ष 2021 में दिवंगत शिक्षक संतोष कुमार शर्मा के नाम पर कथित तौर पर तीन अलग-अलग बिल बनाकर 14.65 लाख रुपये की अवैध निकासी किये जाने का आरोप है। मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग में तहलका मच गया।

तीन बिल, एक नाम और लाखों रुपये की निकासी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दिवंगत शिक्षक के नाम का इस्तेमाल कर कथित रूप से तीन बिल तैयार किये गये और उनके आधार पर सरकारी राशि निकाली गई। मामले की पुष्टि जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE ) अतुल चौबे ने मीडिया के सामने की है। घोटाले की जानकारी मिलते ही विभाग ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिये समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जांच के दायरे में कई और पहलू

DSE अतुल चौबे ने मीडिया को बताया कि यह मामला पिछले जून महीने से विभाग के संज्ञान में है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि पिछले वर्षों में इस तरह की और निकासी तो नहीं हुई? क्या इस कथित गड़बड़ी में किसी अन्य कर्मचारी या शिक्षक की भी भूमिका है? सरकारी राशि निकालने की पूरी प्रक्रिया में किन-किन स्तरों पर लापरवाही या मिलीभगत हुई? विभाग का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। DSE ने कहा कि प्रथम दृष्टया सरकारी राशि की गलत निकासी का मामला सामने आया है। जांच पूरी होने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानून के अनुसार भी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुये स्थापना उप समाहर्ता को जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...