Kohramlive : CBI ने गुरुवार को पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुये मोहाली से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 2007 बैच के IPS अधिकारी भुल्लर पर एक व्यापारी से हर महीने मोटी रिश्वत वसूलने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर एक कबाड़ व्यापारी से जुड़े अवैध कार कारोबार को चालू रखने की अनुमति देने के बदले में मासिक रिश्वत मांग रहे थे। पहले उन्होंने 2 लाख मांगे, फिर इसे 5 लाख रुपये प्रति माह कर दिया। CBI ने व्यापारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुये मोहाली के एक होटल में जाल बिछाया और DIG को रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे और भी रिश्वत के सबूत और नेटवर्क सामने आ सकते हैं।
हरचरण भुल्लर इससे पहले कई जिलों में SSP रह चुके हैं। रोपड़ रेंज में उनके कार्यकाल के दौरान अवैध कारों के कारोबार की शिकायतें बढ़ीं, जिनमें कबाड़ गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलकर उन्हें दोबारा बेचा जा रहा था।
#BREAKING: DIG of Ropar Range, IPS Harcharan Singh Bhullar was arrested by the CBI for accepting a bribe of ₹5 lakh. He was caught in a trap set by the agency pic.twitter.com/dcc70teivG
— IANS (@ians_india) October 16, 2025














