spot_img

बड़ा हा’दसा, अब तक 11 की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नवरात्र उत्सव के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हो गया। पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संतुलन बिगड़ने से तालाब में पलट गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 9 मासूम बच्चियां शामिल हैं। प्रशासन ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30–35 लोग सवार थे और ट्रॉली पर क्षमता से अधिक भीड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया पार करते समय ट्रॉली पलटकर पानी में समा गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस, प्रशासन, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। नावों पर लाइट लगाकर सर्चिंग की जा रही है। जेसीबी से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। प्रशासन का कहना है कि अब तक सभी शव बरामद कर लिये गए हैं, लेकिन सतर्कता के तौर पर तलाशी जारी है।

मरने वालों में बच्चे भी शामिल

मृतकों की पहचान आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीबाई (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), संगीता (16), और चंदा (8) के रूप में हुई है। अधिकतर मृतक जामली और अर्दला गांव के रहने वाले थे। CM मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताते हुये मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि देने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लिखा, “खंडवा और उज्जैन में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुये हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...