2021 के IPL में भी दिखेगा Mahendra Singh Dhoni का जलवा

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : #msdhoni : संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे IPL के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स रविवार 1 नवंबर को अपना आखिरी मैच खेलने उतरी। ऐसे में माना जा रहा था आईपीएल 2020 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए Mahendra Singh Dhoni का भी ये आखिरी मैच होगा, क्योंकि वे इसी साल अगस्त के महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, ये सच्चाई नहीं है। Mahendra Singh Dhoni CSK के लिए खेलते रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।

IPL 2021 में भी CSK के लिए खेलेंगे  Mahendra Singh Dhoni

IPL 2020 में अपना आखिरी मैच खेल रहे Mahendra Singh Dhoni ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के टॉस के दौरान जब डैनी मॉरिसन ने एमएस धौनी से पूछा कि क्या आपका ये आखिरी IPL मैच CSK के लिए है? इस सवाल के जवाब में धौनी ने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं।” इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एमएस IPL 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे। धौनी से पहले CSK के सीईओ ने भी इसी बात की पुष्टि की थी कि धौनी अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलेंगे।

धौनी 200 से ज्यादा IPL मैच खेल चुके हैं

200 से ज्यादा IPL मैच खेल चुके एमएस धौनी ने उन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि धौनी इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद IPL से भी संन्यास ले रहे हैं या फिर सीएसके फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मन बना रहे हैं। भले ही एमएस धौनी की कप्तानी वाली टीम पहली बार आइपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम अभी भी सबसे ज्यादा बार IPL के प्लेऑफ खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि तीन बार CSK आईपीएल चैंपियन रह चुकी है। ऐसे में धौनी अपने पैशन को जिंदा रखने के लिए कम से कम अगले साल तक आइपीएल खेलते रहेंगे, क्योंकि अगला आईपीएल अप्रैल 2021 के आस-पास शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों ट्रेंड कर रहा है AmazonGiftingHappiness , आइए जानें

इसे भी पढ़ें :

80s Retro AI फोटो का ट्रेंड पड़ सकता है भारी! CID ने जारी किया अलर्ट…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के...

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: