BMC चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक जीत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महाराष्ट्र की राजनीति में आज जनादेश का तूफान देखने को मिला। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत राज्य के 20 नगर निकायों में चुनाव संपन्न होने के बाद आये नतीजों ने सियासी तस्वीर साफ कर दी BJP और उसके गठबंधन की ऐतिहासिक जीत। भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और नेताओं के बयान इस जीत को राजनीतिक मील का पत्थर बता रहे हैं। BJP के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव नतीजों को भविष्य का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि “पहले बिहार में जनता ने भरोसा जताया, फिर केरल में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली और अब महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में जो परिणाम आये हैं, वे अभूतपूर्व हैं। यह साफ संदेश है कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।” त्रिवेदी ने इसे भविष्य की राजनीति का ट्रेलर करार दिया। BJP नेता तरुण चुघ ने महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “भारत की जनता बहुत समझदार है। पहाड़ से सागर तक, देश का कोई कोना नहीं बचा जहां कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जनता सजा न दे रही हो।” राहुल गांधी पर तंज कसते हुये चुघ बोले “राहुल जी, आईना साफ मत करिये। आईना साफ करने से मुंह पर लगी कालिख नहीं मिटती। हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने से सच्चाई नहीं बदलती।”

 

 

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...