Kohramlive : कभी-कभी लो ब्लड शुगर खतरनाक लक्षण पैदा कर सकता है। यह तब होता है जब ब्लड शुगर लेवल 70 mg/dl से कम हो जाता है। इसे हाइपोग्लाइसीमिया के रूप में जाना जाता है। लो ब्लड शुगर एक ऐसी स्थिति है जब ब्लड शुगर लेवल (ग्लूकोज) सामान्य से कम हो जाता है। लो ब्लड शुगर में पसीना आना और घबराहट व बेचैनी महसूस होने लगती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में लो ब्लड शुगर हो सकता है जो अपने डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन या कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं।
लो ब्लड शुगर क्या है?
लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। हाइपोग्लाइसीमिया एक ऐसी स्थिति है जो खून में ग्लूकोज (रक्त शर्करा) के कम स्तर के कारण होती है। 70 mg/dL (3.9 mmol/L) से कम शुगर लेवल को लो ब्लड शुगर कहा जाता है। इसके चलते कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। यह घातक भी हो सकता है। वैसे, 54 mg/dL (3.0 mmol/L) से कम ब्लड शुगर ज्यादा खतरनाक माना जाता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में लो ब्लड शुगर सबसे आम बात है। ये दवा, भोजन या व्यायाम से होता है। लेकिन, कभी-कभी डायबिटीज से पीड़ित न होने वाले लोगों को भी लो ब्लड शुगर हो सकता है। लगातार लो ब्लड शुगर वाले लोगों को हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है। हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर डायबिटीज का ही एक साइड इफेक्ट होता है। डायबिटीज के चलते भी ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। दवाई लेने के बाद कम खाना और जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज से लो ब्लड शुगर होने का चांस बना रहता है। वहीं, ज्यादा मात्रा में शराब पीने के आदि लोग भी हाइपोग्लाइसीमिया का शिकार हो सकते हैं, यानी उनमें लो ब्लड शुगर के लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
लिवर और किडनी डिजीज
जिन लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियां होती हैं या फिर वे किडनी फेलियर का सामना कर रहे हैं, तो उनमें भी लो ब्लड शुगर के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। मतलब, लिवर और किडनी डिजीज भी लो ब्लड शुगर का कारण बन सकते हैं।
भोजन कम खाना या छोड़ना
भोजन का त्याग कर देना या फिर सामान्य से कम खाना खाने से भी लो ब्लड शुगर हो सकता है। इसलिए खाने पर पूरा गौर रखना चाहिये। जरूरत के अनुसार भोजन जरूरी है।
खतरनाक है लो ब्लड शुगर
लो ब्लड शुगर कोमा और मौत का भी कारण बन सकता है। हार्मोनल कंडीशन, इंसुलिन का ज्यादा प्रोडक्शन, पोस्ट बैक्टीरिया सर्जरी भी लो ब्लड शुगर के कारण माने जाते हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, लो ब्लड शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते है। डॉक्टरों के मुताबिक सामान्य से कम ब्लड शुगर लेवल होने पर शरीर में कई शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं जैसे…
- कंपकंपी।
- चिंता और चिड़चिड़ापन।
- पसीना आना।
- दिल की धड़कने महसूस होना।
- थकान और चक्कर आना।
- त्वचा पर पीलापन।
- भूख लगना।
- गाल का सुन्न होना।
- धुंधला नजर आना।
- दौरे पड़ना।
- ध्यान लगाने में परेशानी आना।
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब










