spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, असम और दिल्ली से भागी लड़की यहां मिली इस हाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, चाहत और मोहब्बत के फेर में पड़ कर दो नाबालिग लड़की घर से भाग गई। अपने-अपने आशिकों की एक पुकार पर भागी-भागी पलामू तक पहुंच गई। सबसे हैरत और चौंकाने वाली बातें यह है कि लड़के भी नाबालिग हैं। ये सभी झारखंड के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पकड़े गये। पुलिस ने इनसे जब पूछा तो चौंकानेवाली बातें सामने आ गई। झारखंड में रहनेवाले दो लड़को ने इंस्टाग्राम के जरिये दो लड़कियों को फंसाया। दिन-रात इंस्टाग्राम में जुड़े रहने के बाद ये इतने करीब आ गये कि साथ जीने-मरने की कसमें तक खा ली। फिर चारों ने मिलने की प्लानिंग कर ली। इसके बाद दोनों लड़के दिल्ली पहुंच गये। दोनों लड़के अपने एक दोस्त को लेकर लड़कियों से मिलने दिल्ली गये। इसके बाद अपने-अपने आशिकों की पुकार पर असम और दिल्ली में रहनेवाली दोनों लड़कियां उनसे मिलने को पहुंच गई। दिवानगी ऐसी थी कि लड़कों के कहने पर लड़कियां डाल्टनगंज आ गई।

तीन लड़कों के साथ कम उम्र की दो लड़कियों को भटकते देख कुछ लोगों को शक हो गया। इस बात की जानकारी पुलिस तक चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लड़कियों और लड़कों को रिकवर किया। पुलिस ने इन पांचों को CWC के हवाले कर दिया। खबर है कि लड़कियों को बालिका गृह एवं लड़कों बाल गृह भेज दिया। पूछताछ से खुलासा हुआ कि झारखंड के सिमडेगा में रहनेवाले इंटर के एक छात्र की दोस्ती असम के सोनपुर में रहनेवाली एक लड़की से हो गई। वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। इरादा दोस्ती का था, पर प्यार हो गया। इसी तरह लातेहार में रहनेवाले एक लड़के की दोस्ती दिल्ली में रहनेवाली एक लड़की के साथ हो गई। यह दोस्ती भी इंस्टाग्राम पर हुई। इसके बाद सभी ने दिल्ली में मिलने की प्लानिंग कर ली। दोनों लड़के अपने एक दोस्त को लेकर लड़कियों से मिलने दिल्ली गये।

कुछ माह पहले की बात है रांची में रहनेवाली एक छात्रा को पलामू के एक छात्र से सोशल मीडिया के जरिये प्यार हो गया। इसके बाद छात्रा अपने प्यार से मिलने पलामू पहुंच गई। वहां जाने पर वह मुश्किल में फंस गई। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में बहक कर घर-बार छोड़ लड़की रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर पलामू पहुंच गई। यहां लड़की को रिसीव करने के लिये लड़का पहले से स्टेशन पर मौजूद था। दोनों स्टेशन पर मिले और फिर घूमने-फिरने बाजार निकल गये। बाजार घूमने के बाद एक बार फिर दोनों स्टेशन पहुंच गये। इसके बाद वहीं हुआ, जिसका डर था, इनकी गतिविधि संदिग्ध दिखने पर इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की सूचना पर लड़की के घऱवाले पलामू पहुंचे। महिला एंव बाल कल्याण समिति के द्वारा बहुत काउंसलिंग किया गया तब लड़की अपने परिवार वालों के साथ लौटने को तैयार हुई। यह छात्रा रांची के धुर्वा इलाके में रहती है।

इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…

इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…

इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…

इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...