Kohramlive : केरल के अनाकल्लु गांव में जमीन के भीतर से आई जोरदार धमाके की आवाज और धरती के डोलने के बाद लोग घबरा गये। वहां रहनेवालों का दावा है कि ऐसा केवल इस महीने तीन बार हो गया। 17,18 और 29 तारीख को गांव में आवाजें आई, जिससे लोगों में डर-भय समा गया। मौके पर पहुंची KSDMA (केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) और जिला प्रशासन की टीम ने गंभीरता से जांच-पड़ताल की। जांच से खुलासा हुआ कि यह एक प्राकृतिक घटना है जो भूमिगत दबाव के चलते होती है। 29 अक्टूबर की रात सवा नौ बजे से लेकर पौने ग्यारह बजे तक हल्के झटके महसूस किए गये। ये आवाजें दूर-दूर तक गई। धमाके के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कई घरों में दरारें भी आ गईं, जिससे लोग और भी चिंतित हो गये। प्रभावित लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के उपाय लगाया। कुछ मकानों भी नुकसान पहुंचा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में जियोलॉजिस्ट और डिस्ट्रिक्ट हज़ार्ड एनालिस्ट ने पाया कि ये आवाजें जमीन के नीचे पत्थरों के रगड़ने से आ रही थीं। जिसके चलते हल्के झटके भी महसूस किये गये। यह घटना वास्तव में जमीन के क्रस्ट में पत्थरों के घर्षण और दरारों के कारण हुई थी। वैज्ञानिकों ने मीडिया को बताया कि इस तरह की आवाजें और कंपन प्राकृतिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं, जो दबाव के कारण होती हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषज्ञों ने आश्वासन दिया कि इससे घबराने की कोई बात नहीं है। भूमि के भीतर पत्थरों के बीच घर्षण और टकराव की प्रक्रिया सामान्य होती है, वहीं, कई बार ये ग्राउंडवाटर के सूखने या हवा के दबाव में बदलाव से भी होती हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें