spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा Lockdown, जानें इस बार क्या-क्या रहेगी पाबंदियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DELHI : राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है। इस महामारी से दिल्ली में रोजाना 350-400 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित। कोरोना के रफ्तार को रोकने के लिए सभी राज्य सरकारें अपने अनुसार पाबंदिया लगा रहें है।अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जो लॉकडाउन पहले 10 मई को खत्म होना था, अब वो 17 मई की सुबह तक लागू होगा। कल सुबह 5 बजे लॉकडाउन खत्म होना था, लेकिन अब ये अगले सोमवार (17 मई) सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। केजरीवाल ने ये भी कहा कि इस बार का लॉकडाउन ज्यादा सख्त होगा, ताकि संक्रमण की रफ्तार को काबू में किया जा सके। दिल्ली में सोमवार से मेट्रो सर्विस को भी बंद कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : मेकॉन कॉलोनी में बवाल के बाद गोलीबारी, तीन लोग घायल

इस बार सख्त पाबंदिया 

  • दिल्ली में सोमवार से मेट्रो नहीं चलेगी।
  • इसके अलावा किसी भी मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी नहीं हो सकेगी।
  • शादी करने पर पाबंदी नहीं है, लेकिन शादी सिर्फ घर या कोर्ट में ही हो सकती है।
  • अभी तक शादियों में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत थी, लेकिन अब 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते।
  • शादी में डीजे, टेंट, कैटरिंग की भी इजाजत नहीं होगी।



इसे भी पढ़ें :जिसे मारने के लिए भिजवाया जहरीला चिकन, उसे खाकर इसकी हो गई मौत

सीएम ने कहा दिल्ली में हालत ठीक हो रहें

सीएम ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है।  26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में धीरे-धीरे कमी भी आने लगी है और पिछले दो-तीन दिन में संक्रमण की दर 35% से घटकर 23% पर आ गई है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का इस्तेमाल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन को मजबूत करने में किया गया।

सीएम ने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत दिल्ली में ऑक्सीजन की आई। आम दिनों में अस्पतालों में ऑक्सीजन की जितनी जरूरत होती है, उससे कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी।  क्योंकि अब जितने भी मरीज आ रहे हैं, उन सबको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। पिछले कई दिनों से हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में अब ऑक्सीजन की स्थिति काफी सुधर गई है। अब इस तरह की बातें सुनने को नहीं मिलतीं कि इस अस्पताल में दो घंटे की ऑक्सीजन बची है, उस अस्पताल में आधे घंटे की ऑक्सीजन बची है।

इसे भी पढ़ें :ऐसी शादी जिसमें दुल्हन के बदले दूल्हे ने पहना मंगलसूत्र, जानिए वजह

ये लहर बहुत खतरनाक है, लोगों की मौत हो रही है

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के केस कम तो हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत हैं। 23% अभी भी संक्रमण दर है। अभी समय नहीं आया है ढिलाई देने का तो सबका ये मानना है कि लॉकडाउन को अभी और बढ़ाने की जरूरत है. इस कड़ाई को अभी थोड़े दिन और बरकरार रखने की जरूरत है। नहीं तो हमने जो हासिल किया है, वो भी खत्म हो जाएगा। ये लहर बहुत खतरनाक है। लोगों की मौत हो रही है। इसलिए जान है तो जहान है. अगर जिंदगी बचेगी तो बाद में और बहुत कुछ कर लेंगे। सबसे पहले हमें जिंदगी बचाना है। इसलिए सरकार ने आप सब लोगों के फीडबैक के आधार पर मजबूरीवश अभी एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाया है। कल से दिल्ली के अंदर मेट्रो भी चलना बंद हो जाएगी। हमारी कोशिश है कि लॉकडाउन को जितना सख्त किया जाएगा, उतनी तेजी से हम सब लोग कोरोना पर काबू पाएंगे।



spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...