spot_img
spot_img

कोयले की धरती पर उजास की दस्तक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : धूल-धुयें और उम्मीदों के दरम्यान आज पकरी बरवाडीह की कोयलांचल धरती पर एक नई सुबह उतरी, जब NTPC माइनिंग लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) नवीन जैन ने अपनी पैनी दृष्टि और सौम्य नेतृत्व के साथ परियोजना की नब्ज टटोली। ढेंगा स्थित आर एंड आर कॉलोनी में जब उनके कदम पड़े, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। नवी जैन ने कॉलोनी की गलियों से गुजरते हुये वहां की हर ईंट, हर दीवार में बसे उस श्रम और समर्पण को नजदीक से महसूस किया, जो पुनर्वास की इबारत लिख रहे हैं। इसके बाद जब सिकरी साइट पहुंचे, तो नव-निर्मित एक-BHK आवासों को देखकर उनकी आंखों में संतोष की एक चमक तैर गई। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ दीवारें नहीं हैं, यह हमारे कर्मचारियों के सपनों का घर है, जहां सुकून भी होगा और सम्मान भी।”

गेस्ट हाउस से लेकर हर बुनियादी सुविधा की बारीकी से समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा, “हर वह ईंट, जो समय पर जुड़ती है, वह सिर्फ भवन नहीं बनाती, भविष्य रचती है।” फिर आया वह क्षण जब परियोजना सम्मेलन कक्ष में बैठे जैन साहब ने पूरी टीम की आंखों में झांका और एक विश्वास भर दिया कि ये परियोजना सिर्फ कोयला नहीं, उज्जवल कल लायेगी। प्रगति की गति से लेकर विकास की दिशा तक, सबकुछ परखते हुये उन्होंने यह साफ किया कि पकरी बरवाडीह सिर्फ एक खनन परियोजना नहीं, यह जीवन की गति, रोजगार की डोर और देश की ऊर्जा का आधार है। उनके साथ परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास भी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...

इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे...

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

UP : यूपी के राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में...