Kohramlive : लेडी जूनियर डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस में उम्र कैद की सजा के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने न्यायमूर्ति देबांग्शु बसाक और न्यायमूर्ति शब्बार रशीदी की खंडपीठ से गुनहगार संजय राय के लिये “मृत्युदंड” की मांग की है। खंडपीठ ने राज्य सरकार की याचिका स्वीकार कर ली है। अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के फैसले से नाखुश CM ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि राज्य सरकार फैसले को चुनौती देने के लिये कोलकाता हाई कोर्ट की शरण में जायेगी और दोषी को के लिये “मृत्युदंड” की मांग करेगी। CM ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसके लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिये। उनके अनुसार, वह विशेष अदालत के फैसले से बहुत हैरान हैं, जिसने इस अपराध को “दुर्लभतम” नहीं माना। CM ने मीडिया से कहा कि “मुझे पूरा विश्वास है कि यह वास्तव में दुर्लभतम मामला है, जिसके लिए मृत्युदंड की आवश्यकता है।
उम्र कैद की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती, मांगा “मृ’त्युदंड”
Date:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...
JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...
WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस
Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...
पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...
CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता
Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...







