spot_img

जेल से निकले दागी युवक को जिंदगी ने नहीं दिया दूसरा मौका…

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में दागी युवक चंदन का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। शरीर पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका है। शुरुआती जांच में यह भी शक जताया जा रहा है कि चंदन की हत्या कहीं और करने के बाद शव को छायानगर लाकर चबूतरे पर फेंका गया। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह चबूतरे पर चंदन का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गयी। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा के थानेदार आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। कुछ देर बाद चंदन के परिजन भी वहां पहुंचे। चंदन की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

हाल में किया था प्रेम विवाह, निजी विवाद भी जांच के घेरे में

चंदन गिरी सीतारामडेरा के होमपाइप का रहने वाला था। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार जेल जा चुका था। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था। खबर है कि उसने छायानगर की रहने वाली एक युवती से हाल में प्रेम विवाह किया था। ऐसे में पुलिस उसके निजी जीवन से जुड़े विवादों के साथ-साथ पुराने आपराधिक संपर्कों को भी जांच के दायरे में रख रही है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि हत्या का संबंध उसके प्रेम विवाह से है या उसके पुराने आपराधिक विवादों से। पुलिस को आशंका है कि चंदन की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गयी हो सकती है। लेकिन हत्या की असली वजह अभी रहस्य बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चंदन आखिरी बार कहां और किसके साथ देखा गया था।

इसे भी पढ़ें :

पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी को नागरिकता नोटिस, पत्नी हैरान…

Kohramlive : तीन देशों में भारत के राजदूत रह...

JPSC मामला : श्वेता गुप्ता निलंबित…

Ranchi : JPSC की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी...

अब होटल बुकिंग वक्त नहीं देना होगा आधार कार्ड, जानें…

Kohramlive : घूमने निकलते समय होटल बुक करना अब...

MLA और थानेदार का हॉट-टॉक वायरल, सुनें ऑडियो और वीडियो…

Dhanbad : JLKM प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो...

चायपत्ती रखते समय न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : सुबह की पहली चुस्की हो या शाम...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: