Kohramlive : तीन देशों में भारत के राजदूत रह चुके पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी को अपनी नागरिकता साबित करने के लिये नोटिस मिलने की खबर खूब वायरल हो रही है। इसपर उनकी पत्नी मनी सूरी ने हैरानी जतायी। उन्होंने कहा कि उनके पति लंबे समय तक भारत का विदेशों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनकी पहचान एक भारतीय राजनयिक के रूप में रही है। इसके बावजूद नागरिकता से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा जाना सामान्य बात नहीं है। मनी सूरी के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक, नवदीप सिंह सूरी का अमृतसर से पुराना और गहरा नाता है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और कॉमेडियन कपिल शर्मा के परिवार के साथ उनका करीब 12 वर्षों से पड़ोसी का रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि नवदीप सूरी के गुरु नगरी अमृतसर के निवासी होने की गवाही उनके पुराने पड़ोसी परिवार भी दे सकते हैं। ऐसे में नागरिकता के दस्तावेज पेश करने का नोटिस उनके लिये हैरान करने वाला है। मनी सूरी ने कहा कि उनके पति ने विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन देशों में राजदूत के रूप में सेवायें दीं। ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाने के बाद भी नागरिकता साबित करने के लिये दस्तावेज मांगे जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि मामला केवल उनके परिवार का नहीं है। इसके पीछे एक बड़ा सवाल आम नागरिक से जुड़ा है।
पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी को नागरिकता नोटिस, पत्नी हैरान…
Date:







