Garhwa (Nityanand Dubey) : माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। इल्जाम है कि हार्डवेयर व्यवसायी दशरथ राम से इन ठगों ने 11 लाख 30 हजार रुपये ठग लिये। ये पैसे इन्होंने लोन दिलाने के नाम पर ऐंठे। गढ़वा पुलिस ने दोनों को सासाराम और कैमूर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये ठगों के नाम रोशन कुमार और हरेंद्र कुमार प्रजापति है। पुलिस कप्तान अंजनी कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दशरथ राम ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि रोशन और हरेंद्र ने खुद माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया था। बोला था कि पैसे डबल कर देगा और लोन भी दिला देगा। पहले पैसे डबल कर 62 हजार रुपये दशरथ राम को दिया और उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद 50 लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर 11 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। जब दशरथ ने उनसे पैसे मांगे तो उन्हें नोट के आकार के काजग के बंडल थमा दिये गये।
SP झा ने बताया कि अपराधियों की धड़पकड़ के लिए SIT का गठन किया गया था। छानबीन के दरम्यान पता चला कि कुछ लोग फर्जी प्रमाण पत्र की मदद से गढ़वा के विभिन्न होटलों में ठहरते हैं। पुलिस को शक हुआ और उन दोनों संदिग्धों का पता लगाने में जुट गई। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गई। एक का लोकेशन कैमूर और दूसरे का रोहतास मिला। बिना देरी किये टीम गढ़वा से निकल पड़ी और दोनों अपराधियों को बिहार से दबोच लिया। रोशन कुमार को कैमूर और हरेंद्र कुमार प्रजापति को रोहतास के सासाराम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने के कागजात, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल जब्त किया है। बैंक में जमा पैसों को फ्रीज कर दिया गया है। वहीं दोनों अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, महीने में होगी 10 लाख रुपए की कमाई!, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बड़ी सुविधा : घर बैठे SBI के माध्यम से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें प्रोसेस
इसे भी पढ़ें : बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान
इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस ग्राहक ध्यान दें: अब बिना Passbook के नहीं हो सकेंगे ये काम
इसे भी पढ़ें : 2 रुपये का ये सिक्का आपको बना सकता है लखपति, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…
इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में भी रिलायंस की बल्ले-बल्ले…






