Garhwa(Nityanand Dubey) : नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी के साथ ही गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर गढ़वा नगर परिषद, श्री बंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में DC दिनेश यादव ने जिले के सभी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में लाइसेंसधारी हथियारों को थानों में जमा करने का निर्देश जारी किया है। DC ने साफ कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिये मजबूत कानून-व्यवस्था पहली शर्त है। इसमें आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
स्क्रीनिंग कमेटी करेगी हथियारों की समीक्षा
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बीते 8 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद
सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत सभी लाइसेंसधारी शस्त्रों की व्यक्तिगत समीक्षा होगी। जहां हथियार जमा न करने की आवश्यकता बताई जायेगी, वहां मामलों पर जिला स्क्रीनिंग समिति विचार करेगी।जिला स्क्रीनिंग समिति में उपायुक्त, पुलिस कप्तान सदस्य होंगे और उनका निर्णय अंतिम व बाध्यकारी माना जायेगा।जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारकों से निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुये कहा है कि चुनावी माहौल को
शांतिपूर्ण, पारदर्शी और डर-मुक्त बनाये रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।










