‘आइये खुशियां बांटें,’ सर्द रातों में उम्मीद की गर्माहट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार की पहल से शुरू हुआ मानवीय अभियान “आइये खुशियां बांटें” रविवार को भी अपने 15वें दिन पूरे जोश के साथ जारी रहा। प्रशासन और समाज के साझा प्रयास से चल रहे इस अभियान के तहत गढ़वा सदर प्रखंड के धरमडीहा क्षेत्र में महादलित व दलित समुदाय के जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटे गये। कड़ाके की ठंड को देखते हुये बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी गई। इन्हें गर्म कपड़े, चप्पल एवं अन्य जरूरी चीजें दी गई।

संवेदना का संवाद

इस दरम्यान लोगों से सीधा संवाद किया गया। बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया। यह पहल सिर्फ वस्त्र बांटने तक सीमित नहीं रही, बल्कि हौसला, अपनापन और भरोसा भी बांटा गया। SDO संजय कुमार और उनकी टीम ने बताया कि बीते 15 दिनों से अभियान लगातार चल रहा है। अब तक हजारों जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाये जा चुके हैं। राहत सामग्री सक्षम नागरिकों, दानदाताओं, सामाजिक संगठनों के सहयोग से जुटाई गई। SDO संजय कुमार ने कहा कि “इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ सामग्री बांटना नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ खड़े होने का संदेश देना है। हम चाहते हैं कि सर्दी के इस मौसम में कोई भी परिवार खुद को अकेला न महसूस करे।” उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी इस मानवीय मुहिम से जुड़ने की अपील की। मौके पर क्षेत्र के पीएलवी सदस्य, स्थानीय ग्रामीण कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, राजकुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...

झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल...

CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और...

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...