UP : MM मैरिज लॉन में शादी समारोह चल रहा था। बारात आ चुकी थी। तभी एक शख्स छत की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। यह देख सभी वहां इकट्ठा हो गये। बेतरह जख्मी शख्स ने बताया दूसरी मंजिल पर तेंदुआ घूम रहा है। यह बात सुन वहां सबके होश उड़ गये। अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने की खातिर बाराती-शराती बेधड़क इधर-उधर भागने लगे। वहीं दूल्हा-दुल्हन को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिलाओं बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इधर खबर पाकर जनपद हरदोई के कछौना रेंजर अपनी टीम के साथ दूसरी मंजिल पर पहुंचे। सीढ़ी चढ़ते ही तेंदुए ने एक रेंजर पर हमला कर दिया। वन विभाग के कई अधिकारी लड़खड़ा कर गिर गये। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका। इस घटना में तेंदुए के हमले से जख्मी एक अधिकारी और तेंदुए के डर से छत से कूदे बेतरह जख्मी शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना लखनऊ पारा के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन से सामने आई है। यहां बीते कल अक्षय कुमार और ज्योति का शादी समारोह था। रात साढ़े 10 बजे के करीब तेंदुए की खबर सबको पता चली। इस इलाके से 10 किलोमीटर दूर रहमान खेड़ा जंगल है। जहां पिछले 2 महीने से बाघ की दहशत है। ऐसे में तेंदुए की एंट्री से लोगों में खौफ बढ़ गया है। इस घटना के बाद शादी समारोह के लोगों में डर-भय समा गया है।
#WATCH | Lucknow, UP | A leopard entered a wedding ceremony at MM Lawn on Budheshwar Ring Road in the Para police station area in Lucknow at around 11.40 pm yesterday. The forest department rescued the leopard after four hours.
Lucknow Divisional Forest Officer Sitanshu Pandey… pic.twitter.com/1PSfFSFRwB
— ANI (@ANI) February 13, 2025
A wedding in Lucknow turned chaotic when a leopard strayed into a banquet hall, triggering panic among guests. Hundreds fled as police and forest officials launched a rescue operation. The big cat even attempted to grab an officer’s rifle before escaping upstairs. After an… pic.twitter.com/Jnyg3tw6a9
— Mid Day (@mid_day) February 13, 2025








